बॉलीवुड की उभरती हुई अदाकारा तृप्ति डिमरी, जिन्होंने 'कला' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, हाल ही में अपने निजी संघर्षों को लेकर खुलकर सामने आईं। तृप्ति ने बताया कि वह असल जिंदगी में काफी इंट्रोवर्ट (अंतर्मुखी) हैं और इसी वजह से उन्होंने कई बार गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं।
"30 साल से अंदर ही अंदर घुट रही थी"
एक इंटरव्यू में तृप्ति ने कहा, "मैं हमेशा से ऐसी रही हूं जो बातों को अपने अंदर रखती है। अगर कुछ गलत होता था, तो भी मैं चुप रहती थी। शायद डर लगता था, शायद खुद पर भरोसा नहीं था। लगभग 30 साल तक मैंने अपनी आवाज़ दबा कर रखी।"
उन्होंने आगे कहा कि अब वक्त आ गया है जब वो खुद के लिए खड़ी हो सकें और अपने हक की बात कर सकें। "अब मैं धीरे-धीरे खुद को जान रही हूं, समझ रही हूं। अब मैं आवाज़ उठा सकती हूं।"
इंडस्ट्री में भी झेलीं चुनौतियां
तृप्ति ने ये भी स्वीकार किया कि फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्हें कई बार चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका शांत स्वभाव और आत्मविश्वास की कमी उनके लिए बाधा बनती रही। हालांकि, अब वह खुद को एक नए रूप में ढाल रही हैं और आत्मबल से भरपूर महसूस कर रही हैं।
‘धड़क 2’ से फिर चर्चा में आईं तृप्ति
तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'धड़क 2' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नज़र आएंगी। यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित प्रेम कहानी है और दर्शकों को तृप्ति का एक नया अंदाज़ देखने को मिलेगा।