70 लाख का पानी तोप अब नीलामी में, पुलिस ने कभी इस्तेमाल ही नहीं किया

70 लाख का पानी तोप अब नीलामी में, पुलिस ने कभी इस्तेमाल ही नहीं किया

सिडनी: न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने दंगाइयों पर काबू पाने के लिए सालों पहले एक हाई-टेक वॉटर कैनन खरीदा था। करीब 7 लाख डॉलर (लगभग 70 लाख रुपये) की लागत वाली यह मशीन उस समय ‘भीड़ नियंत्रण के हथियार’ के रूप में प्रचारित की गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह महंगा उपकरण एक बार भी सड़कों पर इस्तेमाल नहीं हुआ।

कभी नहीं चला "भीड़ पर वार"

पुलिस ने इसे दंगों, हिंसक प्रदर्शनों और आपात स्थितियों में “शक्ति प्रदर्शन” के लिए खरीदा था। उम्मीद थी कि यह हथियार भीड़ को तितर-बितर करने में कारगर साबित होगा। लेकिन हकीकत में ऐसा कभी हुआ ही नहीं। वॉटर कैनन एक बार भी दंगाइयों पर नहीं चलाया गया।

फायर एंड रेस्क्यू में बदली भूमिका

कुछ साल पहले इसे फायर एंड रेस्क्यू NSW को सौंप दिया गया और वहां इसे पानी की टंकी के रूप में इस्तेमाल किया गया। यानी यह “हथियार” बनकर आया था लेकिन अंत में “फायर टैंकर” बनकर रह गया।

अब नीलामी में

अब यह भारी-भरकम वाहन ऑनलाइन नीलामी में डाल दिया गया है। महंगे दाम में खरीदी गई यह मशीन, जिसके लिए जनता के करदाताओं का पैसा खर्च हुआ था, पुलिस विभाग के लिए एक मिसाल बन गई है कि हर चमकती चीज़ सोना नहीं होती।