अब अगर आपके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी, तो आईफोन सीधे कॉलर से उसका नाम और कॉल का कारण पूछेगा। यह जवाब आपके सामने टेक्स्ट में दिखाई देगा।
आप चाहें तो उस पर टेक्स्ट के ज़रिये और सवाल पूछ सकते हैं, कॉल काट सकते हैं या फिर ज़रूरत हो तो कॉल रिसीव कर सकते हैं। सबसे बड़ी सुविधा यह है कि अगर सामने वाला स्कैमर सीधे फोन काट देता है, तो आपको कॉल की नोटिफिकेशन तक नहीं मिलेगी।
यह सुविधा iOS 26 अपडेट के साथ सितंबर से उपलब्ध होगी। यह फीचर नए iPhone 17 सीरीज़ के अलावा 2019 के बाद आए सभी आईफोन्स (यानी iPhone 11 और iPhone SE 2nd Gen से नए मॉडल्स) में काम करेगा।
गूगल ने पिक्सल सीरीज़ (जैसे Pixel 9a) पर Call Screen सुविधा पहले ही उपलब्ध करा रखी है। एंड्रॉयड यूज़र्स इसे Phone ऐप की सेटिंग में जाकर सक्रिय कर सकते हैं।
iOS 18 चला रहे यूज़र्स भी कई सिक्योरिटी टूल्स का लाभ ले सकते हैं:
Passwords App: मज़बूत पासवर्ड बनाने और सेव करने की सुविधा। यह आपको डेटा ब्रीच की जानकारी देकर तुरंत पासवर्ड बदलने में मदद करता है।
Hidden Apps Folder: अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके फोन पर कुछ ऐप्स देखे, तो उन्हें Face ID से लॉक करके Hidden Apps फ़ोल्डर में डाल सकते हैं।
Stolen Device Protection: यह फीचर चोरों या किसी भी व्यक्ति को, जो आपका पासकोड जानता हो, संवेदनशील जानकारी तक पहुँचने से रोकता है।
ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 2024 में ही स्कैमर्स ने 2 अरब डॉलर से अधिक की ठगी की थी। हाल ही में क़ांटस और जीनेआ जैसी बड़ी कंपनियों के डेटा ब्रीच से लाखों लोगों की निजी और मेडिकल जानकारी हैकर्स के हाथ लगी। ऐसे समय में यह नया Call Screening फीचर यूज़र्स की सुरक्षा को एक नई परत देने वाला साबित हो सकता है।