आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' अब यूट्यूब पर होगी रिलीज, ओटीटी को दी मात – साथ में है एक बड़ा ट्विस्ट!

आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' अब यूट्यूब पर होगी रिलीज, ओटीटी को दी मात – साथ में है एक बड़ा ट्विस्ट!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे ज़मीन पर', जो जून 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने जा रही है – लेकिन जिस तरह से ये रिलीज़ हो रही है, वो काफी चौंकाने वाला है।

जहां आमतौर पर बड़ी फिल्में नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम या डिज़्नी+ हॉटस्टार जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आती हैं, वहीं आमिर खान ने एक अलग रास्ता चुना है। 'सितारे ज़मीन पर' अब ओटीटी के बजाय सीधे यूट्यूब पर रिलीज़ होगी, वो भी पे-पर-व्यू मॉडल के तहत।

₹100 में देख सकेंगे फिल्म – लेकिन ट्विस्ट है बड़ा

इस यूट्यूब रिलीज़ में दर्शकों को फिल्म देखने के लिए ₹100 का भुगतान करना होगा, यानि सिर्फ वही दर्शक फिल्म को एक्सेस कर पाएंगे जिन्होंने इसका भुगतान किया है। इसे 'Pay Per View' कहा जाता है, जो भारत में अब तक बहुत कम फिल्मों के लिए अपनाया गया है।

आमिर खान का यह कदम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नया ट्रेंड सेट कर सकता है। यूट्यूब जैसी ओपन प्लेटफॉर्म पर इस तरह का पेड मॉडल अपनाना दर्शकों की डिजिटल आदतों को बदल सकता है।

आमिर खान का मास्टरस्ट्रोक?

फिल्म की थीम और कंटेंट को देखते हुए, 'सितारे ज़मीन पर' पारिवारिक दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही है। आमिर खान पहले भी अलग हटकर मार्केटिंग और रिलीज़ स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते रहे हैं, और यह यूट्यूब मॉडल उसी का एक हिस्सा माना जा रहा है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर इस फॉर्मूले को सफल बनाकर आने वाली फिल्मों के लिए ओटीटी का एक वैकल्पिक रास्ता बनाना चाहते हैं – जहां निर्माता सीधे यूट्यूब के जरिए दर्शकों से कनेक्ट हो सकें।

क्या बोले फैन्स?

फिल्म के फैन्स ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें यूट्यूब पर इसे देखने का मौका मिलेगा – वो भी ₹100 देकर। सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे आमिर का बिज़नेस माइंड बता रहे हैं, तो कुछ इस मॉडल को महंगा मान रहे हैं।