नई दिल्ली:
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है—एक तरफ है मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सैयारा, जो अपने रोमांस और म्यूजिक के लिए चर्चाओं में है, वहीं दूसरी ओर है ऐक्शन से भरपूर हरि हर वीरा मल्लू, जिसमें बॉबी देओल और साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की दमदार जोड़ी नजर आ रही है। दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के बाद से जबरदस्त कमाई की है और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
बॉबी देओल और पवन कल्याण की यह बिग बजट पीरियड ऐक्शन फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने शुरुआती तीन दिनों में भारत में 64.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 77.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
पहला दिन (गुरुवार): 34.75 करोड़
दूसरा दिन (शुक्रवार): 8 करोड़
तीसरा दिन (शनिवार): 9.25 करोड़
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 77.5 करोड़
हालांकि 300 करोड़ के भारी बजट के मुकाबले अभी फिल्म को लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन शुरुआती प्रदर्शन से यह साफ है कि हरि हर वीरा मल्लू दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रही है।
18 जुलाई को रिलीज हुई सैयारा ने सिर्फ 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म होते हुए भी रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है।
नौंवा दिन (शनिवार): 26.5 करोड़
भारत में कुल कमाई: 217.25 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 300 करोड़ पार
अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म खासकर युवाओं के बीच जबरदस्त पसंद की जा रही है, जिसका असर टिकट खिड़की पर साफ देखने को मिल रहा है।
जहां सैयारा ने कंटेंट और इमोशन से दर्शकों को बांध रखा है, वहीं हरि हर वीरा मल्लू ऐक्शन और स्टार पावर के दम पर कमाई में मजबूती दिखा रही है। आने वाले सप्ताहांत में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्मों में कौन आगे निकलता है।