सिडनी। लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई स्किनकेयर ब्रांड बॉन्डाई सैंड्स ने अपने पाँच मिनरल सनस्क्रीन उत्पादों को बाज़ार से वापस लेने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि इन उत्पादों में "फॉर्मूलेशन सेपरेशन" यानी सामग्री के अलग-अलग दिखाई देने की समस्या पाई गई है, जो सनस्क्रीन की प्रभावशीलता को प्रभावित कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता अधिकार संगठन Choice ने जून में अपनी रिपोर्ट में दर्जनों लोकप्रिय सनस्क्रीन उत्पादों के SPF दावों पर सवाल उठाए थे। इसके बाद कई ब्रांडों की जाँच की गई, विशेषकर उन उत्पादों की जो पर्थ स्थित वाइल्ड चाइल्ड लेबोरेट्रीज़ के बेस फॉर्मूलेशन पर आधारित थे।
हालाँकि बॉन्डाई सैंड्स ने साफ किया है कि उनके वापस बुलाए गए उत्पाद उस संदिग्ध फॉर्मूलेशन का उपयोग नहीं करते। कंपनी ने बयान जारी कर कहा—
“हमारे उत्पादों की सुरक्षा और गुणवत्ता सर्वोपरि है। संभावित उत्पाद-विभाजन की समस्या के चलते सभी बैचों को एहतियातन वापस बुलाया जा रहा है।”
1. Bondi Sands Zinc Mineral SPF 50+ Face Lotion (60ml)
AUST L 412811
बैच: GC032084 (एक्सपायरी जुलाई 2027)
बैच: 4843 (एक्सपायरी नवंबर 2026)
2. Bondi Sands Zinc Mineral SPF 50+ Body Lotion (120ml)
AUST L 412812
बैच: GC032114 (एक्सपायरी जुलाई 2027)
बैच: GC063314 (एक्सपायरी नवंबर 2026)
बैच: 4844 (एक्सपायरी नवंबर 2026)
कंपनी के अनुसार, कुछ उपभोक्ताओं ने उत्पाद में असमान बनावट और पानी के अलग होकर दिखाई देने की शिकायत की थी। ऐसे मामलों में सामग्री ठीक से मिश्रित नहीं रहती, जिससे SPF कम हो सकता है और सूरज से सुरक्षा अपर्याप्त हो सकती है।
बॉन्डाई सैंड्स ने चेतावनी दी है कि जिन उपभोक्ताओं ने इन बैचों वाले उत्पाद खरीदे हैं, वे इन्हें इस्तेमाल न करें।
उपभोक्ता उत्पाद को खरीद स्थान पर वापस कर सकते हैं या फिर कंपनी से info@bondisands.com.au पर संपर्क कर बदलाव या रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
Ultra Violette Lean Screen SPF50+
Aspect Sun SPF50+ Physical Sun Protection
Aspect Sun SPF50+ Tinted Physical Sun Protection
Aesthetics Rx Ultra Protection Sunscreen Cream
Beauti-FLTR Lustre Mineral SPF50+
McoBeauty SPF50+ Mineral Mattifying Sunscreen
Outside Beauty & Skincare Mineral Primer SPF50+
People4ocean Mineral Bioactive Shield SPF50+
Salus SPF50+ Daily Facial Sunscreen
इनमें शामिल हैं—
New Day Skin Good Vibes Sunscreen,
Ethical Zinc Daily Wear Sunscreens (Light/Tinted),
Found My Skin SPF50+ Cream,
Endota Mineral Protect SPF50+,
We Are Feel Good Inc Mineral Sunscreen,
Naked Sundays Collagen Glow Mineral Sunscreen
इत्यादि।