ऑस्ट्रेलियाई नेता टोनी बर्क का इज़राइल पीएम पर हमला

ऑस्ट्रेलियाई नेता टोनी बर्क का इज़राइल पीएम पर हमला

ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता और संसद में हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स के नेता टोनी बर्क ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (बिबी) पर तीखा हमला बोला है।

टोनी बर्क ने कहा कि नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी के फ़िलिस्तीन के समर्थन को लेकर प्रतिक्रिया दी है, लेकिन असली ताकत का मतलब यह नहीं है कि आप कितने लोगों को मार सकते हैं या कितने बच्चों को भूखा छोड़ सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लेबर पार्टी का फ़िलिस्तीन के पक्ष में खड़ा होना न्याय और मानवीय मूल्यों के आधार पर है। बर्क ने कहा, “ताक़त का माप इस बात से नहीं लगाया जा सकता कि आप कितने लोगों को उड़ा सकते हैं। असली ताक़त इंसानियत और न्याय के साथ खड़े होने में है।”

बर्क के इस बयान से ऑस्ट्रेलिया की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। एक तरफ़ नेतन्याहू सरकार अपने सैन्य अभियान को सुरक्षा के नाम पर जायज़ ठहराती है, वहीं लेबर पार्टी जैसे दल फ़िलिस्तीनी नागरिकों की पीड़ा और मानवीय संकट पर आवाज़ उठा रहे हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद ऑस्ट्रेलिया और इज़राइल के संबंधों पर भी असर डाल सकता है।