सिडनी। न्यू साउथ वेल्स (NSW) के साउथ कोस्ट स्थित कियाॅमा विधानसभा सीट पर अगले महीने उपचुनाव होगा। यह उपचुनाव 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा।
यह फैसला पूर्व सांसद गैरेथ वार्ड के इस्तीफ़े के बाद लिया गया है, जो हाल ही में ऐतिहासिक यौन शोषण के मामलों में दोषी ठहराए गए थे। वार्ड को जुलाई 2025 में दो अलग-अलग घटनाओं (2013 और 2015) से जुड़े चार यौन अपराधों के लिए सज़ा सुनाई गई थी। दोषसिद्धि के बाद वह जेल में बंद हैं।
वार्ड ने NSW संसद से इस्तीफ़ा उस समय दिया जब उन्हें निष्कासन के प्रस्ताव का सामना करना पड़ रहा था। NSW विधानसभा के अध्यक्ष ग्रेग पाइपर ने घोषणा की,
"गैरेथ वार्ड का इस्तीफ़ा मिलने के बाद, मैंने NSW चुनाव आयोग से परामर्श कर यह निर्णय लिया है कि कियाॅमा सीट के लिए 13 सितंबर को उपचुनाव होगा। इस उपचुनाव के लिए 22 अगस्त को अधिसूचना (व्रिट) जारी की जाएगी।"
चुनाव की प्रक्रिया NSW चुनाव आयोग की देखरेख में होगी और नए प्रतिनिधि का चयन किया जाएगा, जो शेष कार्यकाल के लिए इस सीट का प्रतिनिधित्व करेगा।