देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति: सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को लेंगे शपथ

देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति: सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को लेंगे शपथ

नई दिल्ली। देश के निर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एक औपचारिक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें शपथ दिलाएंगी।

67 वर्षीय राधाकृष्णन ने हाल ही में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया। मंगलवार को संसद भवन में हुए मतदान में उन्हें 752 वैध मतों में से प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले, जबकि रेड्डी को 300 वोट मिले। इस दौरान 14 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की। उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मतदाता होते हैं।

यह चुनाव तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक दिए गए इस्तीफे के बाद कराया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राधाकृष्णन की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन समाज की सेवा और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। पीएम ने विश्वास जताया कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे और संसदीय संवाद को नई दिशा देंगे।

👉 12 सितंबर को राधाकृष्णन शपथ ग्रहण कर आधिकारिक रूप से देश के उपराष्ट्रपति का दायित्व संभालेंगे।