ऊर्जा नीति पर तीखी बहस: मंत्री और पत्रकार आमने-सामने

ऊर्जा नीति पर तीखी बहस: मंत्री और पत्रकार आमने-सामने

ऑस्ट्रेलिया के ऊर्जा मंत्री Chris Bowen और एक पत्रकार के बीच स्वच्छ ऊर्जा (clean energy) को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। यह घटना बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई।

मंत्री क्रिस बोवेन मीडिया को देश में चल रहे ईंधन संकट पर जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 3% पेट्रोल पंपों पर अभी भी डीजल की कमी बनी हुई है।

हालांकि, माहौल तब गरमा गया जब एक पत्रकार ने ईरान में चल रहे युद्ध का हवाला देते हुए सरकार की नवीकरणीय ऊर्जा नीति पर सवाल उठाया।

पत्रकार ने पूछा कि क्या यह युद्ध यह साबित नहीं करता कि नवीकरणीय ऊर्जा (renewables) पर अत्यधिक निर्भरता भविष्य में ऊर्जा संकट पैदा कर सकती है।

इस पर मंत्री बोवेन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सवाल नहीं बल्कि एक टिप्पणी है। उन्होंने पत्रकार से “थोड़ा सम्मान दिखाने” की भी बात कही।

दोनों के बीच बातचीत कुछ समय तक बहस में बदल गई, जहां मंत्री ने पूछा कि क्या पत्रकार सवाल पूछ रहे हैं या बहस कर रहे हैं।

मंत्री ने अंत में दोहराया कि नवीकरणीय ऊर्जा सुरक्षित है और यह भविष्य के लिए आवश्यक है।