प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में माले एयरपोर्ट पर बिछी लाल कालीन, मुइज्जू की पूरी कैबिनेट हुई उपस्थित

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में माले एयरपोर्ट पर बिछी लाल कालीन, मुइज्जू की पूरी कैबिनेट हुई उपस्थित

माले (मालदीव), 25 जुलाई 2025
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आज मालदीव यात्रा ऐतिहासिक क्षणों में से एक बन गई, जब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पूरी कैबिनेट स्वयं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुँची। प्रधानमंत्री मोदी सीधे ब्रिटेन दौरे से लौटकर मालदीव पहुँचे और उनके स्वागत का दृश्य भारतीय गौरव का प्रतीक बन गया।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए माले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जबरदस्त सुरक्षा इंतज़ाम थे। जैसे ही पीएम मोदी का विशेष विमान उतरा, मालदीव सरकार की पूरी मंत्री परिषद ने उन्हें आत्मीय भाव से स्वागत किया। राष्ट्रपति मुइज्जू खुद लाल कालीन पर आगे बढ़कर प्रधानमंत्री मोदी से गले मिले। इस दृश्य ने यह साफ कर दिया कि क्षेत्रीय राजनीति में भारत की सशक्त भूमिका को कोई नकार नहीं सकता।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत-मालदीव संबंधों में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। जहाँ पिछले कुछ महीनों से रिश्तों में कुछ तल्ख़ियाँ आई थीं, वहीं अब दोनों देशों के बीच आपसी समझ और सहयोग को लेकर नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। पीएम मोदी के स्वागत में जिस तरह से मुइज्जू सरकार एकजुट नजर आई, उसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की कूटनीतिक ताकत को एक बार फिर से रेखांकित किया।

सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिनमें सामुद्रिक सुरक्षा, पर्यटन, व्यापार और रणनीतिक सहयोग प्रमुख हैं।