बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने साबित कर दिया है कि सफलता सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं होती। जहां फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं, वहीं उन्होंने अपने बिजनेस से एक नई पहचान बना ली है। कृति सेनन ने अपने ब्यूटी ब्रांड HYPHEN के जरिए सिर्फ दो साल में ₹400 करोड़ का ग्रॉस रेवेन्यू खड़ा कर एक नया बेंचमार्क सेट किया है।
HYPHEN: एक सपना, जो हकीकत बना
कृति सेनन ने HYPHEN की शुरुआत जुलाई 2023 में अपने 33वें जन्मदिन पर की थी। दो साल बाद, ब्रांड ने 400 करोड़ रुपये के वार्षिक रेवेन्यू रन रेट (ARR) को पार कर लिया है। इस उपलब्धि की जानकारी ब्रांड के को-फाउंडर और सीईओ तरुण शर्मा ने दी।
तरुण ने बताया, “HYPHEN के लिए यह साल बेहद खास रहा। हमने न सिर्फ ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार किया, बल्कि हमारी कस्टमर रिटेंशन रेट भी 60% है। एक साल में 1 मिलियन से 4 मिलियन कंज्यूमर्स तक पहुंचना किसी सपने के सच होने जैसा है।”
उन्होंने आगे बताया कि इस सफलता के पीछे मजबूत प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी, ग्राहकों की जरूरतों को गहराई से समझना और एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का योगदान है।
कृति सेनन का बिजनेस सफर
कृति ने एक इंटरव्यू में कहा, “HYPHEN को शून्य से बनाना मेरे लिए बेहद निजी और संतुष्टि देने वाला सफर रहा है। जब एक आइडिया एक भरोसेमंद ब्रांड में बदलता है, तो वह एहसास बहुत खास होता है।”
कृति का यह बयान साफ करता है कि उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग में, बल्कि एंटरप्रेन्योरशिप में भी गहरी समझ और जुनून दिखाया है।
फिल्मों में भी बनी हुई है पकड़
हालांकि कृति की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाईं, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी पिछली फिल्म ‘दो पत्ती’ (जिसमें काजोल भी थीं) को दर्शकों ने पसंद किया। अब वह जल्द ही धनुष के साथ ‘तेरे इश्क में’ फिल्म में नजर आएंगी।
जन्मदिन का जश्न और निजी जिंदगी
35वें जन्मदिन के मौके पर कृति सेनन ने फ्रेंच रिवेरा के खूबसूरत शहर सेंट ट्रोपेज में छुट्टियां मनाईं। उनके साथ उनकी बहन नूपुर सेनन और रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण बाहिया भी मौजूद थे।