त्रिनिदाद एंड टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता बने पीएम नरेंद्र मोदी, अब तक 25 देशों से मिल चुके हैं सर्वोच्च वैश्विक सम्मान

त्रिनिदाद एंड टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता बने पीएम नरेंद्र मोदी, अब तक 25 देशों से मिल चुके हैं सर्वोच्च वैश्विक सम्मान

नई दिल्ली, 5 जुलाई 2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और ऐतिहासिक सम्मान मिला है। त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने उन्हें अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो" से नवाज़ा है। वे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं।

यह सम्मान त्रिनिदाद एंड टोबैगो की सरकार द्वारा उस नेता को दिया जाता है जिसने द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने, वैश्विक स्तर पर मानवता, शांति और विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया हो। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारतीय मूल के लोगों के साथ मजबूत संबंध, भारत-त्रिनिदाद के रिश्तों को नई ऊंचाई देने और वैश्विक दक्षिण (Global South) की आवाज़ को मज़बूती देने के लिए दिया गया है।

इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 25 देशों से सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें अमेरिका, रूस, फ्रांस, सऊदी अरब, यूएई, भूटान, बांग्लादेश, मिस्र, फिजी, पापुआ न्यू गिनी और कई अफ्रीकी व कैरेबियाई देश शामिल हैं। यह एक नया वैश्विक कीर्तिमान है, जो भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और पीएम मोदी की कूटनीतिक नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री मोदी का, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की उपलब्धि है। यह भारत की विश्व में बढ़ती साख का प्रमाण है।"

इस सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो के साथ सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और गहराई देने की दिशा में नए कदम उठाने की बात कही है।

गौरतलब है कि त्रिनिदाद एंड टोबैगो में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो 19वीं शताब्दी में गिरमिटिया मजदूरों के रूप में वहां पहुंचे थे। पीएम मोदी ने कई बार इन समुदायों के योगदान की सराहना की है और उन्हें भारत का गौरव बताया है।