प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया है। बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट की ताजा जुलाई 2025 रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी को 75 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है, जिससे वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं।
यह सर्वेक्षण 4 जुलाई से 10 जुलाई 2025 के बीच किया गया, जिसमें 20 से अधिक देशों के शीर्ष नेताओं की लोकप्रियता का मूल्यांकन किया गया। पीएम मोदी ने न सिर्फ एशिया बल्कि अमेरिका और यूरोप के प्रभावशाली नेताओं को भी पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
इस सर्वे में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग 59% अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई 57% रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
अन्य प्रमुख नेताओं की रेटिंग इस प्रकार रही:
मार्क कार्नी (कनाडा): 56%
एंथनी अल्बनीज (ऑस्ट्रेलिया): 54%
डोनाल्ड ट्रंप (अमेरिका): 44%
जॉर्जिया मेलोनी (इटली): 40%
भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया के ज़रिए खुशी जाहिर करते हुए लिखा:
“एक अरब से अधिक भारतीयों के प्रिय और दुनिया भर में करोड़ों लोगों के सम्मान के पात्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित किया है कि वे न केवल भारत के बल्कि वैश्विक राजनीति के सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय नेता हैं।”