लिटिल इंडिया, हैरिस पार्क की राजनीति और विवादित चेहरे

लिटिल इंडिया, हैरिस पार्क की राजनीति और विवादित चेहरे

Politics of Little India, Harris Park and the Rise of a Controversial Figure

Harris Park’s Little India is known as a vibrant hub for the Indian diaspora in Australia. But recently, the local politics surrounding this area has come under sharp scrutiny. A local MP’s open support for a so-called “community leader” — long accused of corruption — has left many in the community shocked and confused.

This individual has faced serious allegations for years. Recently, Fair Trading suspended the organisation of which he was president, and imposed a ban preventing him from forming any new organisation or holding any official position until an ongoing investigation is concluded. A leading Australian newspaper ran an extensive exposé detailing how government grants meant for community benefit were allegedly misused for personal gain.

The controversy is not new. Fifteen years ago, a prominent Australian TV network aired a report exposing his alleged shady dealings. 
Despite this, local MPs have continued to support him and attend his events. This raises difficult questions — is it political compulsion, personal interest, or vote bank politics? Within the community, debates rage over why politicians choose to back individuals with such a controversial and tainted image.

The man himself reportedly boasts that with his money, he can buy anyone’s loyalty. This leaves the community wondering: in today’s politics, is there still space for ethics, transparency, and the trust of the people?

लिटिल इंडिया, हैरिस पार्क की राजनीति और विवादित चेहरे

हैरिस पार्क का लिटिल इंडिया क्षेत्र ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासी समुदाय का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। लेकिन हाल ही में यहां की राजनीति पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। एक स्थानीय सांसद द्वारा एक तथाकथित "कम्युनिटी लीडर" को खुलकर समर्थन देने के बाद से समुदाय में असमंजस और असंतोष की स्थिति है।

इस नेता पर वर्षों से भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में, जिस संस्था के वे अध्यक्ष थे, उसे फ़ेयर ट्रेडिंग ने निलंबित कर दिया और उन पर यह प्रतिबंध लगा दिया कि जांच पूरी होने तक वे कोई भी नया संगठन न बना सकेंगे और न ही किसी संस्था के पदाधिकारी बन सकेंगे। एक प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई अख़बार ने इन पर सरकारी अनुदान (ग्रांट) का निजी लाभ के लिए दुरुपयोग करने के आरोपों को विस्तार से प्रकाशित किया।

इतना ही नहीं, 15 साल पहले भी एक बड़े ऑस्ट्रेलियाई टीवी चैनल की रिपोर्ट में इनके कथित काले कारनामों को उजागर किया गया था। 

इसके बावजूद, स्थानीय सांसदों का इनको समर्थन देना कई सवाल खड़े करता है — क्या यह राजनीतिक मजबूरी है, व्यक्तिगत हित है या वोट बैंक की राजनीति? समुदाय में यह चर्चा तेज़ है कि आखिर क्यों राजनेता ऐसे व्यक्तियों का साथ देते हैं जिनकी छवि पहले से विवादित और कलंकित है।

यह कथित नेता खुलेआम दावा करते हैं कि वे अपने पैसों के बल पर किसी को भी खरीदकर अपने पाले में कर सकते हैं। सवाल यह है कि क्या राजनीति में नैतिकता, पारदर्शिता और जनता के विश्वास की कोई जगह बची है?