तेजी से बढ़ रही है बर्ड स्ट्राइक की घटनाएं, एविएशन इंडस्ट्री के लिए बन रही गंभीर चुनौती

तेजी से बढ़ रही है बर्ड स्ट्राइक की घटनाएं, एविएशन इंडस्ट्री के लिए बन रही गंभीर चुनौती

मैड्रिड | 4 अगस्त 2025

मैड्रिड से पेरिस जा रही इबेरिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद आपात स्थिति में लौटना पड़ा जब विमान को एक गंभीर बर्ड स्ट्राइक का सामना करना पड़ा। इस घटना में एयरबस विमान की नोज कोन (सामने का हिस्सा) को काफी नुकसान पहुंचा।

हालांकि, पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय की बदौलत विमान को सुरक्षित रूप से मैड्रिड एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं, और किसी को भी चोट नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। एविएशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस तरह की टक्कर आमतौर पर उड़ान भरते या उतरते समय होती है, जब विमान और पक्षियों की ऊंचाई समान होती है।

बर्ड स्ट्राइक बन रही बड़ी चुनौती

हाल के वर्षों में बर्ड स्ट्राइक की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जो न केवल पायलटों के लिए खतरा बनती हैं, बल्कि एयरलाइंस और विमान निर्माता कंपनियों के लिए भी चिंता का विषय हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि शहरीकरण, कूड़े-कचरे के खुले ढेर और एयरपोर्ट्स के आसपास हरियाली की कमी इसके पीछे प्रमुख कारण हैं।

एविएशन एक्सपर्ट्स यह भी कह रहे हैं कि आने वाले समय में बर्ड स्ट्राइक को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी और सख्त नियमों की आवश्यकता होगी।

दक्षिण कोरिया में भी हुआ था बड़ा हादसा

हाल ही में दक्षिण कोरिया में भी एक विमान को बर्ड स्ट्राइक के कारण इंजन फेलियर का सामना करना पड़ा था, जिससे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

एविएशन इंडस्ट्री अब इस गंभीर मुद्दे को लेकर सतर्क हो रही है और भविष्य में सुरक्षा उपायों को और मज़बूत करने की दिशा में काम कर रही है।