ट्रंप बोले – इस्राइल ने गाज़ा शांति योजना मानी, हमास को कड़ी चेतावनी

ट्रंप बोले – इस्राइल ने गाज़ा शांति योजना मानी, हमास को कड़ी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ऐलान किया कि इस्राइल ने उनकी गाज़ा को लेकर तैयार की गई 20 सूत्रीय शांति योजना को स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने हमास को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर संगठन ने इस योजना को ठुकराया तो अमेरिका, इस्राइल को हमास के ख़ात्मे के लिए "पूरा समर्थन" देगा।

व्हाइट हाउस में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, “अगर हमास इस योजना को ठुकराता है तो दोषी वही होंगे। बाक़ी सभी पक्ष मान चुके हैं। मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक जवाब मिलेगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो इस्राइल को मेरा पूरा समर्थन होगा।”

“शांति बहुत क़रीब”

ट्रंप ने दावा किया कि गाज़ा युद्ध को समाप्त करने की दिशा में अमेरिका "बहुत क़रीब" है। उन्होंने नेतन्याहू की सराहना करते हुए कहा कि सदी पुरानी समस्या को हल करने का यह बड़ा अवसर है।

“सदियों से चली आ रही जटिल स्थिति में हम अब बेहद नज़दीक हैं, बल्कि कह सकता हूँ कि उससे भी आगे बढ़ चुके हैं। मैं प्रधानमंत्री ‘बिबी’ का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है।”

20 सूत्रीय योजना के मुख्य बिंदु

इस योजना के अनुसार,

  • दोनों पक्षों की सहमति मिलते ही युद्ध तत्काल समाप्त होगा।

  • इस्राइली सेना की वापसी का क्रमबद्ध कार्यक्रम कैदियों व बंधकों की रिहाई से जुड़ा रहेगा।

  • शुरुआती चरण में युद्धविराम लागू होगा ताकि राहत और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।