नई दिल्ली। देश के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीख तय हो गई है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि आगामी 9 सितंबर 2025 को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। यह पद जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:
नामांकन भरने की अंतिम तारीख: 21 अगस्त
नामांकन की जांच: 22 अगस्त
नाम वापसी की अंतिम तारीख: 24 अगस्त
मतदान और मतगणना: 9 सितंबर (एक ही दिन)
चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार, 7 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 अगस्त तक चलेगी। संसद भवन परिसर में मतदान कराया जाएगा, और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद होता है और वह राज्यसभा के सभापति का दायित्व भी निभाता है। वर्तमान में यह पद रिक्त है क्योंकि जगदीप धनखड़ ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे नया चुनाव आवश्यक हो गया।
अब सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। आने वाले हफ्तों में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने की संभावना है।